about

We provide the leading mark of educational quality for the sector, which is used by students, parents, agencies and beyond as a guarantee of standards.

Our vision

आपने कहीं-न-कहीं अवश्य ही यह सुना होगा- कि ”बच्चे को जन्मजात ही अमुक-अमुक हुनर ईश्वर के यहाँ से गिफ्ट मिला है, या यह प्रतिभा तो उसे ईश्वर ने जन्म के साथ ही दे दी है।” यह बात बहुत हद तक सच भी होती है क्योंकि हर बच्चे में कोई न कोई अच्छाई या यूँ कहे कि किसी एक कला को लेकर उसकी रुचि अवश्य होती है जो हमें दिखाई तो देती है, लेकिन समयाभाव के कारण हम बच्चों की उस प्रतिभा से रू-ब-रू नहीं हो पाते जिससे कि आपका बच्चा प्रतिभावान होते हुए भी अपनी प्रतिभा को खुलकर दिखाने में कामयाब नहीं हो पाता। इसके कई कारण भी हो सकते हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नही है, उसी हुनर को निखारने के लिए अध्यक्ष श्री सुजीत सिंह चौधरी (बंटी भाई ) जी ने सन २०१२ से उत्तराखण्ड आर्ट फाउंडेशन की सुरुआत की

उत्तराखण्ड आर्ट फाउंडेशन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करने का प्रयास करते आया है, जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं, और प्रक्टिस करवा कर बच्चों के हुनर को निखारने के लिए प्रयासरत है

अपने बच्चों को बचपन से ही हर तरह की सामाजिक हो या स्कूली दिनों में होने वाली तमाम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहें जिससे वह हर जगह बिना संकोच के अपनी प्रतिभा दिखाने में कामयाब हो सके। अगर बचपन से ही बच्चों में इसी प्रकार के गुणों को विकसित किया गया तो बड़े होकर वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में कामयाब जरूर होंगे।

S.S.Choudhary
uttarakhand art foundations
Sanju singh

Blog at WordPress.com.

Up ↑

Design a site like this with WordPress.com
Get started